Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iran President Election 2024: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, जानिए कौन हैं मुख्य उम्मीदवार

June 29, 2024

Iran President Election 2024: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, जानिए कौन हैं मुख्य उम्मीदवार

दुबई: ईरान में शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। पिछले महीने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की विमान दुर्घटना में मौत के बाद यह चुनाव हो रहे हैं। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं, जब इजराइल -हमास के बीच जारी युद्ध को लेकर पश्चिम एशिया में व्यापक स्तर पर तनाव है और ईरान पिछले कई वर्षों से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

मतदाताओं को कट्टरपंथी उम्मीदवारों और एक कम चर्चित राजनेता के बीच चुनाव करना होगा, जो ईरान के सुधारवादी आंदोलन से जुड़े रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करने वाले गृह मंत्री अहमद वहीदी ने बताया कि सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। ईरान के 85 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने चुनाव में पहला वोट डाला और जनता से मतदान करने का आग्रह किया। विश्लेषक राष्ट्रपति चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला मान रहे हैं।

उनका मानना है कि मुख्य मुकाबला दो कट्टरपंथी उम्मीदवार पूर्व परमाणु वार्ताकार सईद जलीली और संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलीबाफ और सुधारवादी के तौर पर पहचाने जाने वाले उम्मीदवार मसूद पेजेशकियन के बीच है। मसूद का झुकाव पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी की तरफ है, जिनके शासन के तहत तेहरान ने विश्व शक्तियों के साथ 2015 का ऐतिहासिक परमाणु समझौता किया था। परमाणु समझौता रद्द हो गया था और कट्टरपंथी नेता दोबारा सत्ता पर काबिज हुए। हृदय रोग विशेषज्ञ मसूद (69) दोबारा परमाणु समझौता करने और पश्चिमी देशों से संबंध बेहतर करने के पक्ष में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें