Site icon Dainik Savera Times

पिछले 50 वर्षों में अमरीका को हुए नुक्सान के लिए ईरान दे मुआवजा : ट्रंप

वाशिंगटन : अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने एक नई मांग रखते हुए पिछले 50 वर्षों के दौरान ईरान की ओर से पहुंचाए गए नुक्सान के लिए अमरीका को मुआवजा देने की मांग की है। इस मांग से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘होर्मूज जलडमरूमध्य’ को दोबारा खोलने को लेकर चल रहा गतिरोध और गहरा गया है। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब ईरान ने 5 महीने के संघर्ष में हुए नुक्सान के लिए अमरीका से मुआवजा मांगा है।

ईरान ने जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और प्रतिबंधों को खत्म करने जैसी शर्तें भी रखी हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, मैं भी ईरान से मुआवजे की मांग कर रहा हूं। उन्होंने दशकों में ईरानी गतिविधियों के कारण हुई मौतों और घायलों का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे इसे भविष्य की सभी वार्ताओं में मजबूती से शामिल करें।

Exit mobile version