Site icon Dainik Savera Times

Iran ने Afghanistan के दयाकुंडी प्रांत में चरमपंथी इस्लामिक स्टेट द्वारा किए हमले की कड़ी निंदा की

तेहरान: ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने मध्य अफगानिस्तान के दयाकुंडी प्रांत में चरमपंथी इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गये हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि प्रवक्ता कनानी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बयान में कहा गया, ‘उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जबावी कार्रवाई करने के लिये प्रभारी अफगानिस्तान अधिकारियों को अपना समर्थन देने के लिये कहा और अपराधियों को दंडित करने के लिए तत्काल उपाय करने का भी आह्वान किया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दयाकुंडी में गुरुवार को हथियारबंद लोगों ने 14 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और चार अन्य को घायल कर दिया। सभी पीड़ति स्थानीय निवासी थे, उन पर हमला तब किया गया जब वे तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे। आईएस ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Exit mobile version