Iran US Ceasefire: मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। ईरान पर संभावित बड़े सैन्य हमलों को फिलहाल दो हफ्तों के लिए टाल दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि पाकिस्तान के अनुरोध पर अमेरिका अस्थायी संघर्षविराम के लिए तैयार हो गया है। इस फैसले के साथ ही क्षेत्र में तनाव कुछ हद तक कम होने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि जमीनी हालात अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हैं।
दो हफ्तों का विराम, आगे वार्ता की तैयारी
अमेरिका और ईरान के बीच यह अस्थायी सीजफायर दो हफ्तों तक लागू रहेगा। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्लामाबाद में आमने-सामने बैठकर स्थायी समझौते की दिशा में बातचीत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव रखा है, जिसे वह अपनी कूटनीतिक जीत के रूप में पेश कर रहा है।
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के बयान में कहा गया है कि देश ने अपने रणनीतिक उद्देश्यों को हासिल किया है और अमेरिका को बातचीत की मेज पर लाने में सफलता पाई है। ईरानी मीडिया में भी इस घटनाक्रम को “राजनीतिक जीत” के रूप में दिखाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- US-ईरान के बीच सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतें हुई धड़ाम, 100 डॉलर से सस्ता हुआ क्रूड
सीजफायर के बीच भी जारी तनाव
हालांकि संघर्षविराम की घोषणा के बावजूद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। इजराइल ने दावा किया है कि ईरान की ओर से मिसाइल हमले जारी हैं, जिनका जवाब देने के लिए उसकी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय है। दूसरी ओर, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकाने ईरान के भीतर अपने सैन्य अभियान अस्थायी रूप से रोक दिए हैं।
क्यों इसे जीत मान रहा है ईरान?
ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका के सामने जो 10 शर्तें रखीं, वे उसकी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा हैं। इन शर्तों में
1. गैर-आक्रामकता की गारंटी
2. Strait of Hormuz पर नियंत्रण बनाए रखना
3. यूरेनियम संवर्धन की अनुमति
4. सभी तरह के अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना शामिल है
5. ईरान पर सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगाए गए प्रतिबंधों को खत्म करना
6. मुआवजे की मांग
7. क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी
8. हर मोर्चे पर जंग होगी बंद
9. UNSC के प्रपोज़ल्स खत्म किए जाएं
10. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रपोजल खत्म किए जाएंगे
मेष: दिन शुभ रहेगा...