Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी; खामेनेई पर हमला पूरे ईरान के खिलाफ युद्ध माना जाएगा

January 20, 2026

ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी; खामेनेई पर हमला पूरे ईरान के खिलाफ युद्ध माना जाएगा

तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर कोई भी हमला हुआ, तो उसे पूरे ईरानी राष्ट्र के खिलाफ खुला युद्ध माना जाएगा। यह चेतावनी अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीखी बयानबाजी के बाद आई है। पेजेशकियन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हमारे महान नेता पर हमला, ईरान के खिलाफ पूरी जंग जैसा होगा।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब तनाव इसलिए बढ़ गया है क्योंकि ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब ईरान में नए नेतृत्व की जरूरत है। ईरानी राष्ट्रपति लिखा, ‘हमारे महान नेता पर कोई भी हमला ईरानी राष्ट्र के खिलाफ पूरी तरह से युद्ध के बराबर होगा।‘ उन्होंने देश की आर्थकि परेशानियों के लिए अमरीका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की पुरानी दुश्मनी और अमानवीय प्रतिबंधों की वजह से ईरान की जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें