Site icon Dainik Savera Times

होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाजों पर फायरिंग कर कब्जे में लिया, बढ़ा तनाव

Iran's action in Hormuz: Firing on ships approaching India, captured them

Iran's action in Hormuz: Firing on ships approaching India, captured them

वर्ल्ड डेस्क: वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ईरान की सेना की विशेष इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो मालवाहक जहाजों पर हमला कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इन जहाजों को अब ईरान की ओर ले जाया जा रहा है।

IRGC ने हमला कर अपने कब्जे में ले लिया

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन जहाजों को पकड़ा गया है, उनके नाम एमएससी फ्रांसेस्का (MSC Francesca) और एपामिनोड्स (Epaminodes) हैं। इनमें से एपामिनोड्स (Epaminodes) नाम का जहाज भारत आ रहा था। यह जहाज दुबई से चला था और गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह (Mundra Port) की ओर जा रहा था।

जहाज ट्रैकिंग जानकारी के अनुसार, जैसे ही यह जहाज Strait of Hormuz के पास पहुंचा, IRGC ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से भारत की समुद्री सुरक्षा और व्यापार सप्लाई चेन को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी

इसी बीच, ईरान ने वेस्ट एशिया में अमेरिकी तेल कंपनियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी भी दी है। ईरान का कहना है कि अगर उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ, तो वह अमेरिकी कंपनियों के तेल कुओं को तबाह कर देगा।

इससे पहले भी होर्मुज के पास ईरानी जलक्षेत्र में तीन मालवाहक जहाजों पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि IRGC से जुड़ी एक गनबोट ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। खास बात यह है कि इन जहाजों के पास ट्रांजिट की अनुमति थी, फिर भी बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया।

समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब वेस्ट एशिया में पहले से ही तनाव बना हुआ है। हाल ही में अमेरिका ने अपने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा को टाल दिया था। साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सीजफायर को दो हफ्तों के लिए बढ़ाने का फैसला लिया था। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

Exit mobile version