Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका को दी स्पष्ट चेतावनी, कहा-‘परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हटेंगे’

May 11, 2025

ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका को दी स्पष्ट चेतावनी, कहा-‘परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हटेंगे’

दोहा: ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया है कि उनका देश अपने परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा। ओमान में अपनी अप्रत्यक्ष वार्ता के चौथे दौर से पहले अराघची ने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बनाए रखेगा, और वह किसी भी तरह के अवास्तविक दबाव के सामने नहीं झुकेगा।

अरब-ईरानी वार्ता सम्मेलन में विदेश मंत्री ने कि,

शनिवार को दोहा में आयोजित चौथे अरब-ईरानी वार्ता सम्मेलन में अराघची ने स्पष्ट किया, “ईरान हमेशा से परमाणु अप्रसार समझौते का एक सशक्त सदस्य रहा है और अपने नागरिक परमाणु ऊर्जा के उपयोग के अधिकार का पूरी तरह से समर्थन करता है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ईरान परमाणु हथियारों की खोज में नहीं है, और इसका उद्देश्य केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा का उपयोग करना है।

अराघची ने आगे कहा, “हम पश्चिम एशिया को परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र बनाने के पक्षधर हैं। हमारा सुरक्षा सिद्धांत कभी भी सामूहिक विनाश के हथियारों के समर्थन में नहीं रहा।” यह टिप्पणी ईरान के लिए एक स्थिर और शांतिपूर्ण क्षेत्रीय दृष्टिकोण को बनाए रखने के उनके उद्देश्य को दर्शाती है।

-परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हटेंगे

इसके साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर अमेरिका और अन्य देशों का लक्ष्य ईरान को उसके परमाणु अधिकारों से वंचित करना है या अवास्तविक मांगें रखना है, तो ईरान उन पर कभी भी समझौता नहीं करेगा। “हम परमाणु संवर्धन सहित अपने अधिकारों पर कोई समझौता नहीं करेंगे,” उन्होंने कहा।

अराघची का यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने शुक्रवार को कहा था कि किसी भी समझौते के तहत ईरान को अपनी परमाणु संवर्धन सुविधाओं को खत्म करना होगा।

-परमाणु कार्यक्रम को दिया सैन्य उद्देश्यों

2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका के बाहर होने के बाद से, पश्चिमी देश ईरान पर यह आरोप लगाते आए हैं कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को सैन्य उद्देश्यों के लिए तेज कर रहा है, जबकि ईरान इसे पूरी तरह से नागरिक उपयोग के रूप में पेश करता है। अराघची ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ईरान अपने परमाणु अधिकारों पर किसी भी प्रकार की बात नहीं करेगा।

-अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल करेंगे बैठक

इस वार्ता के चौथे दौर में, जो ओमान द्वारा मध्यस्थता की जा रही है, अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर मुलाकात करेंगे। पहले तीन दौर की बातचीत मस्कट और रोम में हो चुकी हैं, और इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दे पर कोई सार्थक समाधान निकल सकेगा। ईरान ने एक बार फिर अपने परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए दुनिया को यह संदेश दिया कि वह अपने अधिकारों की रक्षा करेगा, चाहे फिर वह अमेरिका हो या कोई और देश।

ये भी पढ़ें: April Ekadashi 2026: अप्रैल महीने में इस दिन रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें