Site icon Dainik Savera Times

पड़ोसी देशों से ईरान के राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कहा- ‘ईरानी जनता सरेंडर…’

Iran's President apologizes

Iran's President apologizes

Iran’s President apologizes: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ‘मसूद पेज़ेशकियन’ ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर किए गए हमलों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर हमला नहीं किया जाता है तो ईरान भी उन पर मिसाइल या ड्रोन हमले नहीं करेगा। इस घोषणा को क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच तनाव कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले को ईरान की अस्थायी नेतृत्व परिषद ने भी मंजूरी दे दी है। अपने बयान में पेजेश्कियन ने स्वीकार किया कि हालिया घटनाओं के कारण क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ी है और ईरान नहीं चाहता कि यह संकट पूरे मध्य-पूर्व में फैल जाए। उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं, उनसे ईरान की ओर से वह माफी मांगते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘मेरे पास खतरनाक हथियार, पर खेलने कोई नहीं बुलाता’, मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच किम जोंग पर बने मजेदार मीम्स

 

मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद आया बयान
यह बयान उस टकराव के बाद आया है जिसकी शुरुआत अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के कई ठिकानों पर किए गए हमलों से हुई थी। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। इसके बाद ईरान ने क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली हितों से जुड़े कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई।

दुश्मनों को चेतावनी
हालांकि पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का संकेत देने के साथ ही ईरानी राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनका देश किसी दबाव में झुकने वाला नहीं है। सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईरानी जनता कभी सरेंडर नहीं करेगी और देश अपनी रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाता रहेगा। पेजेश्कियन ने अपने भाषण में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग ईरान के झुकने की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। उनके मुताबिक, देश की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करना ईरान की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग कब से होगी शुरू? यहां जानें पेड प्रीव्यू और रिलीज से जुड़ी पूरी जानकारी

Exit mobile version