Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरानी राष्ट्रपति के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मिला मलबा , किसी के जीवित बचने की कम उम्मीद

May 20, 2024

ईरानी राष्ट्रपति के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मिला मलबा , किसी के जीवित बचने की कम उम्मीद

तेहरान :- ईरान में बचाव दल को उस हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है जो रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। आपको बता दे कि हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान के अलावा सात अन्य लोग सवार थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कोई जीवित बचा है या नहीं। ईरानी रेड क्रिसेंट के प्रमुख पीर-हुसैन कुलिवंद ने सोमवार सुबह राष्ट्रीय टेलीविजन पर बताया कि कई घंटों की खोज के बाद आपात सेवा की टीम अब भी मलबे वाली जगह से दो किलोमीटर दूर है। हालांकि उन्होंने हेलीकॉप्टर को देख लिया है और उसकी पहचान स्थापित कर ली है। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिमी प्रांत ईस्ट अजरबैजान के पहाड़ी इलाके में लापता हो गया था। 65 बचाव दल हेलीकॉप्टर की तलाश में लगे हुए थे। इससे पहले, हादसे में अनहोनी की आशंका को देखते हुए ईरानी मंत्रिमंडल ने रविवार शाम एक आपात बैठक की। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के प्रथम उप राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबर ने इसकी अध्यक्षता की। प्रोटोकॉल के अनुसार, रईसी की मृत्यु की स्थिति में वही अंतरिम राष्ट्रपति बनेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें