Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंग के बीच ईरान का बयान; ‘भारत के साथ हमारे मजबूत रिश्ते, अमरीका पर भरोसा नहीं’

March 25, 2026

जंग के बीच ईरान का बयान; ‘भारत के साथ हमारे मजबूत रिश्ते, अमरीका पर भरोसा नहीं’

तेहरान/दुबई : ईरान के विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता एस्माइल बघाई ने अमरीका को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 दिनों में ईरान और अमरीका के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है। उन्होंने अमरीका की कूटनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता और उसने मध्यस्थता की प्रक्रिया को भी नुक्सान पहुंचाया है। प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका इस युद्ध को पूरे क्षेत्र में फैलाने की कोशिश कर रहा है। उनके अनुसार यह एक अवैध युद्ध है और अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत ईरान के पास अपनी रक्षा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा कि ईरान ने यह युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन उस पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिनका जवाब देना जरूरी है। पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि ईरान के उसके साथ अच्छे संबंध हैं और वह मानता है कि पाकिस्तान की मंशा सकारात्मक है। साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश हालात को लेकर चिंतित हैं और तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत को लेकर उन्होंने कहा कि भारत के साथ ईरान के ऐतिहासिक और सम्मानजनक संबंध हैं। भारत उन देशों में शामिल नहीं है जो हमलावरों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हॉमरुज जलडमरूमध्य से आवाजाही को लेकर भारत के साथ बातचीत जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि ईरान और कुछ यूरोपीय देशों के बीच भी संपर्क बना हुआ है। इस बीच ईरान ने मंगलवार को इसराइल और खाड़ी के अरब देशों को निशाना बनाकर लगातार हमले करना जारी रखा और इस दौरान उसकी एक मिसाइल तेल अवीव के मध्य में स्थित सड़क पर गिरी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें