Site icon Dainik Savera Times

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से राष्ट्रपति पद के चुनाव में ‘‘भारी संख्या’’ में मतदान की अपील की

दुबई: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में ‘‘दुश्मन पर काबू पाने’’ के लिए ‘‘अधिक से अधिक संख्या’’ में मतदान करने की अपील की है। खामेनेई ने मंगलवार को शिया समुदाय के त्यौहार ईद-उल-गदीर के अवसर पर दिए गए भाषण में यह टिप्पणी की।

उन्होंने लोगों से ‘‘अमेरिका मुर्दाबाद’’ और ‘‘इजराइल मुर्दाबाद’’ के नारे कई बार लगवाए। खामेनेई के समर्थक एवं ईरान के कट्टरपंथी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी मई में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए थे जिसके कारण देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराना अनिवार्य हो गया। इस साल की शुरुआत में देश में हुए संसदीय चुनाव में न्यूनतम मतदान हुआ था।

Exit mobile version