Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इराक: हवाई हमले में मारे गए इस्लामिक स्टेट के सात आतंकी, इराकी सेना ने किया सुरंग पर अटैक

June 23, 2024

इराक: हवाई हमले में मारे गए इस्लामिक स्टेट के सात आतंकी, इराकी सेना ने किया सुरंग पर अटैक

बगदाद : इराकी सेना ने दावा किया है कि बगदाद के उत्तर में सलाहुद्दीन प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर किए गए दो हवाई हमलों में सात आतंकवादी मारे गए हैं। इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध मीडिया आउटलेट ‘सिक्योरिटी मीडिया सेल’ की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, इराकी लड़ाकू विमानों ने खुफिया रिपोर्टों के आधार पर प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक पहाड़ी इलाके में आईएस के ठिकानों और उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक सुरंग पर दो हवाई हमले किए। रिपोर्टों के अनुसार, हवाई हमलों में एक प्रमुख व्यक्ति सहित सात आईएस आतंकवादी मारे गए। बयान में हमलों के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वर्ष 2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, आईएस के बचे हुए लोग शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ इलाकों में घुस आए हैं और सुरक्षा बलों तथा नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें