Site icon Dainik Savera Times

इराकी खुफिया एजेंसी ने आईएस आतंकवादियों द्वारा अपहृत यजीदी महिला को बचाया

बगदाद: इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा (आईएनआईएस) ने कहा है कि उसके सदस्यों ने दस साल पहले चरमपंथी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह द्वारा अपहरण की गई एक यजीदी महिला को बचाया है।आईएनआईएस के एक बयान में शनिवार को कहा गया, खुफिया रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए,

इराकी खुफिया एजेंटों ने सीरिया के अंदर एक ऑपरेशन चलाया और यजीदी महिला कुफान ईदो खोर्तो तक पहुंचने में सक्षम हुए। महिला का 2014 में आईएस आतंकवादियों ने उस समय अपहरण कर लिया था, जब उन्होंने निनेवेह की प्रांतीय राजधानी मोसुल से लगभग 120 किमी पश्चिम में सिंजर शहर पर कब्जा कर लिया था।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि इराकी खुफिया विभाग ने खोर्तो को उसके परिवार को सौंप दिया। यजीदी एक इराकी जातीय और धार्मकि अल्पसंख्यक हैं।2014 में चरमपंथी आईएस आतंकियों ने सैकड़ों यजीदी महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर उन्हें गुलाम बना लिया था।

Exit mobile version