Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इराकी आतंकवादी समूह ने किया ड्रोन से इजरायली बंदरगाह शहर पर हमला करने का दावा

July 22, 2024

इराकी आतंकवादी समूह ने किया ड्रोन से इजरायली बंदरगाह शहर पर हमला करने का दावा

बगदाद: इराक के शिया आतंकवादी समूह ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ ने दावा किया है कि उसने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर ईलाट में एक स्थान पर ड्रोन हमला किया है। संगठन ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने रविवार की सुबह ईलाट में एक ‘महत्वपूर्ण साइट’ पर ड्रोन हमला किया। समूह ने कहा कि हमला ‘गाजा के लोगों के साथ एकजुटता में’ किया गया है और उसने ‘दुश्मन के गढ़ों’ को निशाना बनाना जारी रखने की कसम खायी है।

बयान में लक्षित साइट या हताहतों का विवरण नहीं दिया गया। इजरायली अधिकारियों ने ड्रोन हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष शुरू होने के बाद से इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने गाजा में फिलिस्तीनियों का समर्थन करने का दावा करते हुए इस क्षेत्र में इजरायली ठिकानों और अमेरिकी ठिकानों पर कई हमले किये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें