Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इराकी शिया मिलिशिया ने ली इजरायल पर हमले की जिम्मेदारी

June 16, 2024

इराकी शिया मिलिशिया ने ली इजरायल पर हमले की जिम्मेदारी

बगदाद : एक इराकी शिया मिलिशिया ने उत्तरी इजरायल के हाइफा में एक क्रूज मिसाइल से हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक के नाम से मशहूर मिलिशिया ने शनिवार को एक ऑनलाइन बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने शनिवार तड़के लंबी दूरी की अल-अरकब अपग्रेडेड क्रूज मिसाइल से ‘हाइफा में एक स्थान‘ पर हमला किया। इसने लक्षित स्थान या किसी भी हताहत के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया। मिलिशिया ने जोर देकर कहा कि यह हमला ‘गाजा पट्टी में लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए‘ किया गया था। उसने ‘दुश्मन के गढ़ों‘ पर अपने हमले जारी रखने का भी संकल्प लिया। इससे पहले शनिवार को ही, समूह ने शुक्रवार को हाइफा पोर्ट और हाइफा के पास रामत डेविड एयरबेस पर किए गए दो ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली थी। दोनों ही मामलों में हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पिछले साल 7 अक्टूबर को गाजा संघर्ष के शुरू होने के बाद से इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने इस क्षेत्र में इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर कई हमले किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें