Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आयरलैंड के PM Leo Varadkar ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा मैं इसके लायक नहीं हूँ

March 21, 2024

आयरलैंड के PM Leo Varadkar ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा मैं इसके लायक नहीं हूँ

डबलिन: आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने व्यक्तिगत और राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

एनबीसी न्यूज ने यह जानकारी दी है। उसने बताया कि वराडकर, जो 2017 में आयरलैंड के अब तक के सबसे कम उम्र के ताओसीच (सरकार के प्रमुख) बने, ने बुधवार को अपने दोनों राजनीतिक रूप से सक्रिय पदों सत्तारूढ़ गठबंधन बनाने वाले केंद्रीय-दक्षिणपंथी दलों में से एक फाइन गेल के प्रमुख और प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने के निर्णय का खुलासा किया। सरकार में फियाना फेल और ग्रीन पार्टी भी शामिल हैं।

वराडकर आयरलैंड के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि वह समलैंगिक हैं।

वराडकर ने राजधानी डबलिन के सरकारी भवनों के अंतिम छोर पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बेहतर और समतावादी आयरलैंड की दिशा में उठाये गये कदमों पर प्रकाश डाला। उनके बयान में एक काव्यात्मक स्वर स्पष्ट सुनायी दे रहा था। उन्होंने आयरलैंड के भविष्य को लेकर जहां कई बातें की, वहीं अपने भविष्य की योजना के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। उन्होंने कहा, “मेरी कोई व्यक्तिगत या कोई विशिष्ट राजनीतिक योजना नहीं है।”

माना जा रहा है कि एक योग्य डॉक्टर के रूप में वराडकर की पृष्ठभूमि एक ऐसा कारक बनी है, जिसने उन्हें राजनीति के प्रति लंबे समय तक समर्पण करने से रोका। इसी के परिणामस्वरूप आखिरकार उन्होंने राजनीति छोड़ दी।

गौरतलब है कि वराडकर के इस्तीफे से देश में समय से पहले आम चुनाव कराने की स्थिति नहीं आने वाली है। इसके विपरीत, चुनाव के लिए प्रस्तावित समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। देश में छह अप्रैल तक एक नये पार्टी नेता का चयन किया जायेगा, जिसके बाद संसदीय ईस्टर अवकाश के बाद चुनाव होंगे और नयी सरकार का गठन होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें