Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Isreal Hamas War: इजराइल का गाज़ा पट्टी पर फिर घातक हमला: 71 लोगों की मौत भारी संख्या में घायल

July 13, 2024

Isreal Hamas War: इजराइल का गाज़ा पट्टी पर फिर घातक हमला: 71 लोगों की मौत भारी संख्या में घायल

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच हो रही जंग के दौरान गाजा में हालात बदतर हो गए हैं। इजराइल ने एक बार फिर से गाजा पट्टी पर भीषण हमला किया है। गाजा में 71 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। जबकि 290 लोग घायल हो गए हैं। फलिस्तीनियों की मौत पर हमास ने इजराइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक इज़रायली अधिकारी ने पुष्टि की कि हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद डेफ़, खान यूनिस में हमले का लक्ष्य था। 

नरसंहार करने का लगाया आरोप
इस घटना को लेकर हमास के एक अधिकारी ने इजराइल पर योजनाबद्ध तरीके से लोगों का नरसंहार करने का आरोप लगाया है। हमास सरकार मीडिया कार्यालय के महानिदेशक इस्माइल अल-थवाब्ता ने दावा किया कि इजराइली सेना ने पूर्वी गाजा शहर में हजारों फलिस्तीनियों को पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में जाने के लिए निर्देशित किया और उनके पहुंचने पर उन पर गोलियां चला दीं।

इस्राइल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में बरपाया कहर
उधर इजराइल अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख पर निशाना साधा था। इजराइल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस क्षेत्र में यह हमला किया है। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मोहम्मद दईफ के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। मोहम्मद दईफ को इस्राइल में सात अक्तूबर 2023 में हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले इजराइल में 7 अक्तूबर को हमास ने कहर बरपाया था। उस दौरान 1,200 लोग मारे गए थे। इस वजह इस्राइल और हमास के बीच जंग छिड़ गई थी।

7 अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी जंग
हमास ने 7 अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 38000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें