Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल ने फिर किया लेबनान पर हवाई हमला, तीन सैनिकों की मौत

October 21, 2024

इजरायल ने फिर किया लेबनान पर हवाई हमला, तीन सैनिकों की मौत

बेरूत: इजरायली सेना लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह और लेबनानी सैनिकों के ठिकानों को निशाना बना रही है। इस बीच इजरायली हवाई हमलों में तीन लेबनानी सैनिक मारे गए।लेबनानी सेना के अनुसार, इजरायली सेना ने रविवार दोपहर को दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्र में एक वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में तीन लेबनानी सैनिकों की मौत हो गई।

लेबनान की सेना ने बयान में कहा, इजरायली सेना ने दक्षिण में ऐन एबेल-हनीन सड़क पर सेना के एक वाहन को निशाना बनाया, जिसमें तीन लेबनानी सैनिक मारे गए। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि एक इजरायली सेना की यूनिट ने वाहन पर रॉकेट दागे थे।

सूत्रों ने बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान के गांवों, कस्बों और खुले क्षेत्रों पर 43 हवाई हमले किए और पूर्वी लेबनान में 15 ठिकानों पर छापे भी मारे। इस बीच हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने इजरायल के फिलोन बेस में स्थित उत्तरी इजरायल में 210वें डिवीजन के मुख्यालय और कई लेबनानी गांवों के बाहरी इलाके में इजरायली सेना के जमावड़े को तोपखाने और मिसाइलों से निशाना बनाया।

इजरायली सेना 23 सितंबर से लेबनान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर रही है। यहूदी राष्ट्र ने सीमित जमीनी अभियान भी शुरू किया। इन हमलों का मकसद कथित तौर पर हिजबुल्लाह की क्षमताओं को कम करना है। इजरायली हमलों में अब तक हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह समेत बड़ी संख्या में ग्रुप के सीनियर कमांडर मारे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें