Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजराइल ने Aleppo International Airport पर किया हवाई हमला

March 7, 2023

इजराइल ने Aleppo International Airport पर किया हवाई हमला

दमिश्कः इजराइल के मंगलवार को तड़के अलेप्पो हवाई अड्डे पर हवाई हमला करने के बाद वहां सेवाएं बाधित हो गई हैं। सीरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि इजराइल ने ‘‘ लताकिया के पश्चिम में भूमध्य सागर की ओर से अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया।’’ जानकारी के अनुसार, हमले में ‘‘ हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा है।’’ हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इजराइल के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सीरिया के गृह युद्ध की वजह से बुरी तरह तबाह हुए अलेप्पो हवाई अड्डे को पिछले माह, तुर्की तथा सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में गहरा नुकसान हुआ था। गत 19 फरवरी को सीरिया की राजधानी दमिश्क के रिहायशी इलाकों पर इज़राइल के हवाई हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें