Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल ने गाजा पट्टी के दक्षिण में रोज 11 घंटे हमले रोकने की घोषणा की

June 16, 2024

इजरायल ने गाजा पट्टी के दक्षिण में रोज 11 घंटे हमले रोकने की घोषणा की

तेल अवीव: इजरायली सेना ने ईद-उल-अजहा से पहले गाजा पट्टी के दक्षिण में अपनी सैन्य कार्रवाई हर रोज 11 घंटे रोकने की घोषणा की है। उसने बताया है कि मानवीय सहायता की आमद बढ़ाने के लिए यह रोक लगाई जाएगी। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक्स पर कहा, “यह रोक अगले आदेश तक हर रोज सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक केरेम शालोम क्रॉसिंग से सलाह अल-दीन रोड और फिर आगे उत्तर की ओर जाने वाली सड़क पर रहेगी। आईडीएफ ने कहा, “इस विराम (रोक) का उद्देश्य गाजा में पहुंचने वाली मानवीय सहायता को बढ़ाना है।”

यह सड़क दक्षिणी गाजा के शहर राफा के दक्षिण से होकर गुजरती है, जहां इजरायल की सेना अपने हमले जारी रखे हुए है। इजरायल राफा को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास का अंतिम गढ़ मानता है। बीते वर्ष 7 अक्टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था। हमले में 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर गाजा पर हमले शुरू किए। यह युद्ध अभी भी जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में 37 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 85 हजार से अधिक घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें