Site icon Dainik Savera Times

इजरायल ने गाय मुक्त दूध को बिक्री के लिए दी मंजूरी

यरुशलेम : इजरायली सरकार ने सटीक खमीर से बने दूध और डेयरी उत्पादों के लिए अपना पहला विपणन तथा बिक्री लाइसेंस जारी किया है। इजरायल इनोवेशन अथॉरिटी (आईआईए) ने गुरुवार को एक बयान में घोषणा की कि स्थानीय खाद्य स्टार्टअप रेमिल्क को इन दैनिक खाद्य पदार्थों को बाजार में बेचने का लाइसेंस मिला है, जिनके प्रोटीन, वास्तविक दूध प्रोटीन के समान हैं।

पनीर, दही और आइसक्रीम सहित डेयरी उत्पादों को बनाने के लिए प्रोटीन को विटामिन, खनिज और गैर-पशु वसा के साथ जोड़ा जाता है। रेमिल्क के अनुसार, यह उत्पादन प्रक्रिया उन्हें अवांछित तत्वों जैसे कोलेस्ट्रॉल और लैक्टोज से छुटकारा पाने की अनुमति देती है तथा पशुपालन में उपयोग किए जाने वाले विकास हार्मोन और एंटीबायोटिक दवाओं से मुक्त होती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस प्रक्रिया में पारंपरिक डेयरी की तुलना में पृथ्वी के संसाधनों के एक अंश की आवश्यकता होती है, जबकि नाटकीय रुप से उत्पादन में दक्षता बढ़ती है। आईआईए ने कहा, ‘‘यह इजरायल और दुनिया दोनों में खाद्य तकनीक के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक दिन है। सरकार की ओर से दिये गये अनुमोदन पूरे इजरायली खाद्य-प्रौद्योगिकी बाजार के लिए एक पहला और महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।’’

Exit mobile version