Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल ने सीरिया में सैन्य ठिकानों पर किया हमला

April 2, 2023

इजरायल ने सीरिया में सैन्य ठिकानों पर किया हमला
दमिश्क: इजरायल ने मध्य सीरिया के होम्स प्रांत में शनिवार आधी रात के बाद सैन्य ठिकानों पर फिर से मिसाइल हमला किया। सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले के बाद सीरियाई हवाई सुरक्षा हरकत में आयी और कुछ मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया गया।
सरकार समर्थक ‘शैम’ एफएम रेडियो ने कहा कि होम्स के पश्चिमी ग्रामीण इलाके में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किये गये हमले में चार सैनिक घायल हो गये। गुरुवार के बाद से सीरियाई सैन्य ठिकानों पर इजरायल का यह तीसरा हमला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें