Site icon Dainik Savera Times

Israel Attacks Gaza : गाजा में स्कूल पर इजराइल ने किया हमला, स्कूल को बनाया निशाना, मासूम बच्चों सहित 20 लोगों की मौत

गाजा: मध्य गाजा पट्टी में नुसेरत शरणार्थी शिविर में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक विद्यालय पर इजरायली हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। एक चिकित्सा स्रोत ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा,‘‘मध्य गाजा पट्टी में नुसेरत शिविर में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक विद्यालय पर इजरायल ने टैंक से हमले किया, जिसके कारण कम से कम 20  लोग मारे गए।

उल्लेखनीय है कि हमास ने गत वर्ष सात अक्टूबर इज़रायल की सीमा में घुसकर और गाजा पट्टी से बड़े पैमाने पर रॉकेट दाकर हमला किया था, जिसमें लगभर लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। इस दौरान हमास के लड़ाकों ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था।

इसके बाद इज़रायल रक्षा बलों ने गाजा पट्टी में ‘ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स’ शुरू किया और एन्क्लेव की पूरी नाकाबंदी की घोषणा की। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,गत वर्ष सात अक्टूबर से अब तक मरने वालों की संख्या 41,900 से अधिक हो गई है और 97,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Exit mobile version