Site icon Dainik Savera Times

‘Israel ने Syria में हथियारों के ठिकानों पर किया हमला’

यरुशलम: इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसने सीरिया में हथियारों के ठिकानों पर हमला किया है। आईडीएफ ने शुक्रवार को टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, “उत्तरी इज़रायल में सायरन बजने के संबंध में रिपोर्ट के बाद सीरिया की ओर से दागे गए दो रॉकेट एक खुले क्षेत्र में गिरे। आईडीएफ हथियार के स्रोतों पर हमला कर रहा है।” आईडीएफ ने कहा कि उसने दिन की शुरुआत में लेबनान में हिजबुल्लाह आंदोलन के बुनियादी ढांचे पर हमला किया था।

Exit mobile version