Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल ने गाजा पर की बमबारी,10 फिलिस्तीनियों की हुई मौत, कई लोग मलबे में दबे

September 7, 2024

इजरायल ने गाजा पर की बमबारी,10 फिलिस्तीनियों की हुई मौत, कई लोग मलबे में दबे

गाजा: मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी में दो आवासीय घरों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली बम विस्फोटों में कम से कम 10 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को इजरायली विमानों ने मध्य गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर के पश्चिम में स्थित एक घर पर हमला किया।

जानकारी के अनुसार, चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि हवाई हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को ही दक्षिणी गाजा के खान यूनिस स्थित एक घर पर इजरायली बमबारी में पांच लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

इजरायली सेना ने इन घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के लिखाफ बड़े पैमाने पर हमला शुरू किया।

गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 40,878 हो गई है। गाजा पट्टी पर जारी नाकेबंदी के कारण भोजन, स्वच्छ जल और दवा की भारी कमी हो गई है, जिससे क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा बर्बाद हो गया है। इजरायल पर गाजा में अपने कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में नरसंहार का आरोप लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें