Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel ने Yemen में हौथी तेल ठिकानों पर की बमबारी, एक व्यक्ति की मौत अन्य कई घायल

July 21, 2024

Israel ने Yemen में हौथी तेल ठिकानों पर की बमबारी, एक व्यक्ति की मौत अन्य कई घायल

यरूशलेम : इजरायल की सेना ने कहा है कि उसने यमन में हौथी मिलिशिया से जुड़े ठिकानों पर बमबारी की है। एक दिन पहले ही हौथी सैन्य समूह ने इजरायल के तेल अवीव में ड्रोन से हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला था। यमनी हौथी सैन्य समूह ने दावा किया है कि इजरायली हमले में यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेदाह में तेल भंडार और बिजली सुविधाओं को निशाना बनाया गया, और कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने हौथी मिलिशिया के ‘सैन्य ठिकानों‘ को निशाना बनाया। एक रिपोर्ट में कहा है कि हाल के महीनों में इजरायल के खिलाफ किए गए कई हमलों के जवाब में यह हमला किया गया।

इससे पहले हौथी के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद अब्दुलसलाम ने कहा था इजरायली हमले हौथी सैन्य समूह को ‘इजरायली शहरों और जहाजों‘ को निशाना बनाने से नहीं रोक पाएंगे। होदेदाह में स्थानीय लोगों ने कहा कि घटनास्थल पर काले धुएं मीलों दूर से देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने लाल सागर के पास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी, जिसके बाद दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी तक हताहतों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया है। ये हमला हौथी समूह द्वारा तेल अवीव में एक इमारत पर बम से लदे ड्रोन हमले की जिम्मेदारी लेने के एक दिन बाद हुआ,मिली जाकारी के अनुसार जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

हौथियों ने कहा है कि तेल अवीव में शुक्रवार को किया गया ड्रोन हमला गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के समर्थन में किया गया था। इससे पहले, हौथियों ने गाजा के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नवंबर 2023 से लाल सागर और अदन की खाड़ी में इजरायल से जुड़े जहाजों पर कई हमले किये हैं। जवाब में, अमेरिकी-ब्रिटिश नौसैनिक गठबंधन ने समूह को रोकने के लिए हौथी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन इससे हौथी के हमले में कोई कमी नहीं आई। होदेदाह 2014 से हौथी समूह के नियंत्रण में है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को दक्षिणी और पूर्वी प्रांतों से बाहर कर दिया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें