Site icon Dainik Savera Times

Israel: कैबिनेट के सदस्य ‘Benny Gantz’ ने आपातकालीन सरकार से दिया इस्तीफा

यरूशलम: इजरायल में युद्ध कैबिनेट के सदस्य बेनी गैंट्ज़ ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आपातकालीन सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि गाजा संघर्ष से निपटने के लिए आपातकालीन सरकार को छोड़ने का फैसला किया है। श्री गैंट्ज़ ने रविवार को एक टेलीविज़न संबोधन में कहा, “नेतन्याहू हमें सच्ची जीत की ओर बढ़ने से रोक रहे हैं।

यही कारण है कि हम भारी मन से लेकिन पूरे आत्मविश्वास के साथ आज आपातकालीन सरकार छोड़ रहे हैं।” उन्होंने श्री नेतन्याहू से शीघ्र चुनाव की तारीख तय करने का भी आह्वान किया। श्री गैंट्ज ने मई के मध्य में कहा कि अगर आठ जून तक गाजा पट्टी में सैन्य अभियान की नई योजना नहीं अपनाई गई तो वह आपातकालीन सरकार से इस्तीफा दे देंगे।

Exit mobile version