Site icon Dainik Savera Times

Israel ने Beirut में किए हवाई हमले, Hezbollah के शीर्ष कमांडर का मलबे में मिला शव

बेरूत : इजरायली हमले में मंगलवार को मारे गए हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडर फौद शोकोर का शव बेरूत के दहिएह में मलबे के नीचे मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली ड्रोन ने मंगलवार शाम को शूरा काउंसिल के नजदीक एक ठिकाने पर तीन मिसाइलें दागीं। हमलों का लक्ष्य हिजबुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरल्लाह के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार फौद शोकोर को निशाना बनाना था। फौद शोकोर के अलावा हमले में पांच अन्य लोग मारे गए और लगभग 74 लोग घायल हुए।

लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि लेबनान आक्रमण को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का अपना अधिकार सुरक्षित रखता है। 8 अक्टूबर 2023 को लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया था। यह तनाव तब बढ़ा जब लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने हमास के हमले के प्रति एकजुटता दिखाते हुए इजरायल की ओर रॉकेटों से हमला किया था। इसके बाद इजरायल ने दक्षिण-पूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपों से गोलीबारी कर जवाबी कार्रवाई की।

Exit mobile version