Site icon Dainik Savera Times

Syria की राजधानी दमिश्क में Israel ने किया हवाई हमला

दमिश्क: इजरायल ने बीती रात मध्य दमिश्क के एक रिहायशी इलाके पर हवाई हमले किए। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने यह जानकारी दी।एजेंसी ने दमिश्क पुलिस कमान के एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि हमलों में कई लोग हताहत हुए हैं। उसने कहा कि स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 12 बजे राजधानी में धमाकों की तेज आवाज सुनी गई और सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली दमिश्क के आसपास आसमान में दुश्मन के हमलों का जवाब दे रही है। हमले को लेकर इजरायल का तत्काल कोई बयान नहीं आया है। इजरायली हवाई हमलों में अक्सर दमिश्क के आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया जाता है। छह फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद से ये पहले हमले हैं।

Exit mobile version