Site icon Dainik Savera Times

इजराइल ने गाजा के अस्पताल पर किए भीषण हवाई हमले, एक चिकित्सक की हुई मौत, अन्य कई घायल

Israel Gaza War : गाजा पट्टी में कुवैती स्वामित्व वाले ‘फील्ड अस्पताल’ के उत्तरी द्वार पर इजरायली हवाई हमले में एक डॉक्टर की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी मुवासी क्षेत्र में स्थित अस्पताल के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि सभी घायल मरीज और डॉक्टर हैं। यह वह क्षेत्र है जहां लाखों लोगों ने टेंटों से बने बड़े शिविरों में शरण ली है।

इज़रायली सेना ने अभी तक इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इजरायल ने गाजा के साथ 18 महीने के युद्ध के दौरान अस्पतालों पर बमबारी की है तथा हमास के चरमपंथियों पर उन्हें छिपने या सैन्य ठिकानों के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

हालाँकि, अस्पताल के कर्मचारियों ने हमेशा इन आरोपों का खंडन किया है और इज़राइल पर नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने और गाजा की स्वास्थ्य प्रणाली को नष्ट करने का आरोप लगाया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इजरायल के साथ युद्ध में मारे गए गाजावासियों की संख्या 51,000 से अधिक हो गई है।

Exit mobile version