Site icon Dainik Savera Times

इजरायल ने यमन से प्रक्षेपित मिसाइल को रोकने का किया दावा

यरूशलम: इजरायल ने यमन से प्रक्षेपित मिसाइल को रोकने का दावा किया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि यमन से प्रक्षेपित मिसाइल को इजरायली क्षेत्र के बाहर रोक दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले रामला सहित मध्य इज़रायल में हवाई हमले के सायरन बज चुके थे।

आईडीएफ ने बताया कि यमन से मिसाइल प्रक्षेपित की गई थी इजरायली सेना ने टेलीग्राम पर कहा,‘‘मध्य इजरायल में कुछ समय पहले बजने वाले सायरन के बाद यमन से प्रक्षेपित एक मिसाइल को इजरायली वायुसेना ने इजराइली क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोक लिया।

ये भी देखें : भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को एफटीए पर करेंगे हस्ताक्षर, बोले प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

Exit mobile version