Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल ने राफा पर हमले रोकने के लिए 33 बंधकों की रिहाई की मांग की

April 27, 2024

इजरायल ने राफा पर हमले रोकने के लिए 33 बंधकों की रिहाई की मांग की

तेल अवीव: इजरायल ने गाजा पट्टी के दक्षिण में राफा शहर पर योजनाबद्ध हमलों को रोकने के लिए हमास से कम से कम 33 बंधकों को रिहा करने की मांग की है। इजरायली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, ‘यह मांग मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने अपने खुफिया प्रमुख मेजर जनरल अब्बास कामेल के नेतृत्व वाले मिस्र के प्रतिनिधिमंडल के सामने रखी थी।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने हाल ही में काहिरा की यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को राफा पर योजनाबद्ध हमले पर अपने देश की चिंता जताई थी। मिस्र को डर है कि राफा क्षेत्र पर हमले से नागरिक तबाही होगी। साथ ही मिस्र में बड़ी संख्या में शरणार्थयिों का पलायन होगा क्योंकि राफा, देश के सिनाई क्षेत्र से सटा है। इजरायल ने अपनी आंतरिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘129 इजरायली बंधकों में 33 लोग ऐसे हैं जो बुजुर्ग, महिला और बीमार की श्रेणी में आते हैं।

इजराइल के मुताबिक, 129 बंधकों में से कई की मौत हो चुकी है। इजरायली खुफिया ने दावा किया है कि सैन्य कमांडर और 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का मास्टरमाइंड याह्या सिनवार मानव ढाल के रूप में इजरायली बंधकों के साथ हमास सुरंगों में से एक में राफा में है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने योजनाबद्ध हमले से पहले ही राफा में अपनी विशिष्ट नाहल ब्रिगेड को तैनात कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें