यरुशलम: इजरायली वायुसेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान समूची गाजा पट्टी में आतंकवादियों के 75 से भी अधिक ठिकानों पर हमला किया है।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि उसकी वायुसेना ने आतंकवादियों के 75 से भी ज्यादा ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। बयान के मुताबिक हमलों में आतंकवादियों , रॉकेट लांचरों, सैन्य परिसरो, हथियार भंडारण सुविधाओं और अन्य सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी पर दो 9MM सब-मशीन गन की बरामद

