Site icon Dainik Savera Times

Israel-Gaza war : नहीं थम रही जंग…इजरायल ने गाजा के स्कूल को बनाया निशाना, की भीषण बमबारी, 5 बच्चों सहित 8 की…

गाजा: गाजा शहर के पूर्व में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजरायली विमानों ने शुजाय्या पड़ोस में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले इब्न अल-हेथम स्कूल पर बमबारी की। गाजा सिविल डिफेंस ने एक प्रेस बयान में कहा, ‘‘हमारी टीमों ने इजरायली हवाई हमले के परिणामस्वरूप पांच बच्चों और दो महिलाओं सहित आठ पीड़तिों के शव बरामद किए हैं।’’

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हवाई हमले से स्कूल के प्रांगण और कक्षाओं में काफी नुकसान हुआ है। इस बीच इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसकी वायु सेना ने गाजा शहर में इब्न अल-हेथम स्कूल के नाम से जाने जाने वाले कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हमास के आतंकवादियों को निशाना बनाया।

इजरायल ने सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा के माध्यम से हमास के आतंक का बदला लेने के लिए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है, जिसके दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक गाजा में चल रहे इजरायली हमलों में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 41,272 हो गयी है।

Exit mobile version