Site icon Dainik Savera Times

लाशों से रेप, कपड़े उतरवा खंभे से बांधा; प्राइवेट पार्ट में मारी गोली… पढ़ें गाजा के दरिंदों की खौफनाक कहानी

hamas

इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल और हमास के बीच गाजा में भीषण जंग चल रही है। बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल के अंदर घुसकर खूनी खेल खेला था। इसके बाद शुरू हुई जंग ईरान तक पहुंच गई, जिसमें अमेरिका की एंट्री भी हुई थी। दोनों पक्षों से अब तक हजारों सैनिक और आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

अब इजरायल के प्रत्यक्षदर्शियों ने हमास के लड़ाकों की दरिंदगी का खुलासा किया है। हमास के लड़ाकों ने इजरायली बंधकों के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी थीं। महिलाओं पर जमकर अत्याचार किए गए। लाशों तक से रेप किया गया।

युवतियों को कपड़े उतरवाकर पेड़ों और खंभों से बांधा और दरिंदों ने उनके प्राइवेट पार्ट और सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

6 जगहों पर किया गया रेप

यूके के समाचार पत्र द टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार कायराना हमले में 1200 इजरायलियों की मौत हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दरिंदों ने 6 अलग-अलग जगहों पर रेप और गैंगरेप किया था। हाल ही में हमास ने 17 इजरायलियों को रिहा किया था।

इजरायल के कानूनी विशेषज्ञों ने भी बंधकों से पूरी जानकारी ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन महिलाओं के साथ रेप किया गया, उनको वहीं पर मरने के लिए छोड़ दिया गया।

गाजा में जंग जारी

हमास के लड़ाकों ने इस तरीके का प्रयोग एक रणनीतिक हथियार के तौर पर किया। इससे पहले अतीत में ऐसे तरीके ISIS और बोको हराम के आतंकी भी अपना चुके हैं। कई युवतियों को बिना कपड़ों के हाथ बंधे पाया गया।

मृतकों की मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप और प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ के साक्ष्य भी मिले हैं। इजरायल ने दावा किया है कि गाजा में अभी लड़ाई जारी है, मंगलवार को उसके 5 सैनिक मारे गए हैं।

सीजफायर कब तक?

पिछले 21 महीने से गाजा में इजरायल और हमास में जंग जारी है। अमेरिका ने दोनों को हाल में सीजफायर का प्रस्ताव दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायली हमले में गाजा में 10 लोगों के मारे जाने और 72 के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 2 सप्ताह पहले इजरायली सैनिकों पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 7 सैनिक मारे गए थे।

Exit mobile version