Site icon Dainik Savera Times

Israel Hamas War: इजराइल के रक्षा मंत्री ने हमास के 7 अक्टूबर के हमले की जांच की मांग की

यरूशलेम: इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने हमास के 7 अक्टूबर के हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच समिति गठित करने की मांग की है। उनके मुताबिक ये समिति सरकार, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के काम करने के तरीकों की जांच करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय जांच आयोग एक स्वतंत्र निकाय होगा, जिसकी अध्यक्षता एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे, जिसके पास व्यापक शक्तियां होंगी।

समिति इस बात पर गौर करेगी कि आखिर उस दिन यानी 7 अक्टूबर को कहां चूक हुई। इजराइल रक्षा बलों के अधिकारियों के एक समारोह में गैलेंट ने गुरुवार को कहा कि आयोग ‘निष्पक्ष होना चाहिए, इसे हम सभी की जांच करनी चाहिए – सरकार, सेना और सुरक्षा एजेंसियां। इसे मेरी और साथ ही प्रधानमंत्री (बेंजामिन नेतन्याहू), सेना प्रमुख, शिन बेट प्रमुख, आईडीएफ और राष्ट्रीय निकायों की जांच करनी चाहिए‘।

गैलेंट इस हमले की राष्ट्रीय जांच की मांग करने वाले सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। उस दिन हजारों हमास आतंकवादियों ने गाजा से इजरायल में हमला कर सबको चौंका दिया था और लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी तथा लगभ ग 250 अन्य का अपहरण कर लिया था। इस बीच, इजरायली सेना ने सेंट्रल गाजा के नुसेरात कैंप पर गुरूवार रात एक घर पर बमबारी की, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

नुसेरात के उत्तर में अल-मुफ्ती क्षेत्र में हुए इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अल-अवदा अस्पताल में भर्ती एक लड़की की हालत गंभीर है। गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वालों की संख्या 38,345 हो गई है, जबकि 88 हज़ार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Exit mobile version