Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel Hamas War : इजरायली सेना का राफा में हमास की आधी फौज को हराने का दावा

June 18, 2024

Israel Hamas War : इजरायली सेना का राफा में हमास की आधी फौज को हराने का दावा

यरुशलम: इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने गाजा के राफा में हमास की लगभग आधी फौज को परास्त कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, 162वें डिवीजन के सैनिकों ने, जो 40 दिनों से अधिक समय से राफा में लड़ रहे हैं, शहर में लगभग “550 आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि 22 इजरायली सैनिक लड़ाई के दौरान शहीद हुए हैं”।

समाचार एजेंसी के अनुसार, सेना ने कहा कि राफा में चार हमास बटालियनों में से दो “हार की कगार पर हैं”। उन्होंने कहा कि अन्य दो बटालियनों के खिलाफ जमीनी लड़ाई अब भी जारी है। सेना के अनुसार, इजरायली बलों ने फिलाडेल्फिया कॉरिडोर कहे जाने वाले गाजा और मिस्र के बीच के पूरे क्षेत्र पर “संचालन नियंत्रण” हासिल कर लिया है।

सेना ने कहा, “अब जमीन पर मौजूद बल मिशन को जारी रखने और पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अनुमान है कि राफा में मिशन को पूरा करने में कुछ और सप्ताह लगेंगे।”बयान में बताया गया है कि लगभग 200 सुरंग शाफ्ट और 25 सुरंग मार्गों का पता लगाया गया है, जिनमें से कुछ मिस्र तक जाते हैं और उनके तस्करी गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने का संदेह है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें