Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel-Hamas war: इजराइली सेना ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सामरिक विराम की घोषणा की

June 16, 2024

Israel-Hamas war: इजराइली सेना ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सामरिक विराम की घोषणा की

यरुशलम : इजराइली सेना ने रविवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में अधिक से अधिक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए संघर्ष के दौरान सामरिक विराम की घोषणा की। सेना ने बताया कि रफह में सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक ‘सामरिक विराम’ रहेगा और अगले आदेश तक यह प्रभावी रहेगा। सेना ने बताया कि इजराइल के नियंत्रण वाले केरेम शालोम चौराहे तक सहायता ट्रकों को पहुंचाने के उद्देश्य से सामरिक विराम की घोषणा की गई है, जिसके बाद ये ट्रक गाजा के अन्य भागों में सहायता सामग्री पहुंचाने के लिए सलाह-ए-दीन राजमार्ग पर सुरक्षित रूप से जा सकेंगे।

केरेम शालोम मार्ग वह मार्ग है जहां से इजराइली सेना को सहायता-सामग्री पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों के साथ समन्वय कर संघर्ष के दौरान सामरिक विराम की घोषणा की गई है। इजराइल और हमास के बीच पिछले आठ महीने से युद्ध जारी है जिससे गाजा मानवीय संकट से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध के कारण गाजा में लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है जिससे वहां व्यापक भुखमरी फैल गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें