Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel–Hamas war : गाजा में हमास का वरिष्ठ कमांडर इजरायली हवाई हमले में मारा गया

July 13, 2024

Israel–Hamas war : गाजा में हमास का वरिष्ठ कमांडर इजरायली हवाई हमले में मारा गया

गाजा : इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुए हमले की साजिश रचने में शामिल हमास का एक वरिष्ठ कमांडर गाजा शहर पर इजरायली हवाई हमले में मारा गया। इजरायल रक्षा बलों की ओर से ये बात कही गई है। इजरायली सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मारे गए कमांडर का नाम अयमान शोवाडेह है, फिलहाल वो हमास की शेजैया बटालियन का डिप्टी कमांडर था और पहले हमास के संचालन मुख्यालय में एक प्रमुख ऑपरेटिव था। बयान के अनुसार, शोवाडेह ने इजरायली सैनिकों के खिलाफ कई हमलों का संचालन किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने दावा किया कि यह व्यक्ति शहर के शेजैया में हाल ही में आईडीएफ अभियानों में मारे गए 150 से अधिक ‘आतंकवादियों‘ में से एक था। इजरायली सेना ने सक्रिय ‘आतंकवादियों‘ और उनके बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए लगभग दो सप्ताह तक शेजैया को निशाना बनाया। सेना ने घोषणा की कि उसने शेजैया में मिशन पूरा कर लिया है। उधर, वेस्ट बैंक के शहर रामल्लाह के पास अबवीन गांव में एक छापे के दौरान इजरायली सेना ने एक युवा फिलिस्तीनी की हत्या कर दी। फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने शुक्रवार को एक बयान में मृतक की पहचान बताए बिना कहा, ‘हमारे दल ने सिर में गंभीर चोट लगने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति को गांव से बाहर निकाला।

रिपोर्ट के अनुसार बयान में कहा गया है कि घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इजरायली बलों ने गांव में धावा बोला, गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें युवक घायल हो गया। इस घटना पर इजरायली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 की शुरुआत में फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष के शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इजरायली सेना ने 550 से अधिक फिलिस्तीनियों की हत्या की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें