Site icon Dainik Savera Times

ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देना इजरायल का कर्तव्य: Benjamin Netanyahu

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के हालिया हमले का जवाब देना इजरायल का अधिकार और कर्तव्य है और वह ऐसा करेगा। श्री नेतन्याहू ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, ‘‘ईरान ने इतिहास में सबसे बड़े बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में से एक को अंजाम देते हुए हमारे क्षेत्र और हमारे शहरों पर दो बार सैकड़ों मिसाइलें दागीं। दुनिया का कोई भी देश अपने शहरों और नागरिकों पर इस तरह के हमले की अनुमति नहीं देगा और यह बात इज़रायल पर भी लागू होती है। हमारा कर्तव्य है कि हम देश का बचाव करें और इन हमलों का जवाब दें और हम ऐसा ही करेंगे।

Exit mobile version