Israel Iran tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से कहा है कि वह इजरायल पर मिसाइलें दागना बंद करे और फिर से बातचीत की मेज पर लौट आए। यह बयान तब आया जब ईरान ने इजरायल की ओर बैलिस्टिक मिसाइलों की एक नई खेप दागी।
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं ईरान से यही कहूंगा कि आपने अपनी मिसाइलें चला दीं, अब बस कीजिए। वापस बातचीत की मेज पर आइए और समझौता कीजिए।”
समझौते के करीब थे अमेरिका और ईरान
एक अन्य समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की ओर से मिसाइलें दागने से पहले अमेरिका और ईरान समझौते के बहुत करीब पहुंच चुके थे। उन्होंने कहा, “हम बहुत करीब थे। मेरा मानना है कि इस आने वाले हफ्ते में सोमवार, मंगलवार या बुधवार तक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते थे। लेकिन अब यह सब हो गया।”
ये भी पढ़ें- इजरायल का पलटवार: ईरान के सैन्य ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
उन्होंने कहा, “यह बातचीत और समझौते की कोशिशों के लिए बिल्कुल भी मददगार नहीं होगा।”
इजरायल का पलटवार
ईरान की मिसाइल बौछारों के बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया कि इजराइली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।
पश्चिमी तेहरान में सुनाई दी हमले की आवाजें
तेहरान अग्निशमन विभाग के हवाले से एजेंसी ने बताया कि पश्चिमी तेहरान के निवासियों ने तड़के लगभग 4:43 बजे और 4:45 बजे दो धमाकों की आवाजें सुनीं। हालांकि, शहर के किसी भी शहरी क्षेत्र में विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई। इजरायली सेना ने दावा किया कि इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान से संबंधित कई सैन्य ठिकानों और केंद्रों को निशाना बनाया।
ये भी पढ़ें- फिर शुरू हुई जंग! ईरान का इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, IDF ने बताया बड़ी गलती

