Site icon Dainik Savera Times

Israel News: Lebanon में हमलों के जवाब में Hezbollah ने Israeli ठिकानों को बनाया निशाना

बेरूत : हिजबुल्लाह ने लेबनान में हमलों के जवाब में इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया। हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायली ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने बुधवार को एक बयान में कहा कि लेबनान में हमलों के जवाब में उसके लड़ाकों ने गोलान हाइट्स के अल-जौरा में इजरायली तोपखाने के ठिकानों पर दर्जनों कत्यूषा रॉकेटों से हमला किया।

सूत्रों के अनुसार, लेबनानी सेना ने लेबनान की ओर से इजरायल की तरफ दागी गई लगभग 30 सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों की निगरानी की। इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान के पूर्वी हिस्से में तायर हरफा, काफ्र किला और मरकबा गांव को निशाना बनाया था। इजरायल ने ड्रोन और युद्धक विमानों से 11 शहरों और गांवों पर हमला किया था।

बता दें कि पिछले साल सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इसके बाद इजरायल ने बड़े पैमाने पर हमास के खिलाफ हमले शुरू किए। हिजबुल्लाह ने हमास के प्रति एकजुटता दिखाते हुए इजरायल की ओर रॉकेटों की बौछार कर दी। इसके बाद से ही लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

Exit mobile version