Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel ने Gaza के इस इलाके से 11 लाख लोगों को निकलने का दिया आदेश

October 13, 2023

Israel ने Gaza के इस इलाके से 11 लाख लोगों को निकलने का दिया आदेश

यरुशलमः संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने बताया कि इजराइल की सेना ने उत्तरी गाजा के 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से चले जाने का शुक्रवार को निर्देश दिया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इस आदेश से ‘विनाशकारी मानवीय परिणाम’ सामने आने का खतरा है। यह आदेश ऐसे वक्त आया है जब इजराइल ने हमास के खिलाफ अपनी जवाबी कार्रवाई तेज की है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः सावधान! आने वाले साल में होगी बड़ी तबाही, सामने आई डरावनी भविष्यवाणी

इस आदेश का निहितार्थ यह हो सकता है कि जमीनी हमले तेज किए जा सकते हैं, हालांकि इजराइल की सेना ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। बृहस्पतिवार को सेना ने कहा था कि वह जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है लेकिन इस संबंध में फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें