Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel ने वेस्ट बैंक में  Al Jazeera के कार्यालय पर मारा छापा 

September 22, 2024

Israel ने वेस्ट बैंक में  Al Jazeera के कार्यालय पर मारा छापा 
दुबई: इजराइली सैनिकों ने रविवार तड़के इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में समाचार संगठन अल जजीरा के कार्यालय पर छापे मारे और वहां मौजूद लोगों को तत्काल काम बंद करने का आदेश दिया। अल जजीरा ने अपने अरबी भाषा के चैनल पर इजराइली सैनिकों के एक फुटेज का सीधा प्रसारण किया जिसमें सैनिक कार्यालय को 45 दिन तक बंद रखने का आदेश दे रहे हैं। अल जजीरा गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध का प्रसारण कर रहा है।
इजराइल ने पहले भी पूर्वी यरुशलम में अल जजीरा के कार्यालय पर छापा मारा था, उसके उपकरण जब्त कर लिए थे, इजराइल में उसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी तथा उसकी वेबसाइट्स पर भी पाबंदी लगा दी थी।  इजराइली सेना ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अल जजीरा ने इस कदम की आलोचना की है और वह पड़ोसी देश जॉर्डन के अम्मान से प्रसारण कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें