Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel Rocket Attack: गोलन हाइट्स में रॉकेट हमले में 10 लोगो की हुई मौत, बच्चों सहित कई अन्य लोग घायल

July 28, 2024

Israel Rocket Attack: गोलन हाइट्स में रॉकेट हमले में 10 लोगो की हुई मौत, बच्चों सहित कई अन्य लोग घायल

यरूशलेम : इजरायल नियंत्रित गोलन हाइट्स के मजदल शम्स के ड्रूज शहर में एक फुटबॉल मैदान में रॉकेट हमले में बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई है। इजरायली मीडिया की ओर से ये जानकारी दी गई है। हेलीकॉप्टर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया, घायलों को जिव मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया। इजरायली सरकारी ब्रॉडकास्ट कान टीवी का हवाला देते हुए बताया। देश की आपातकालीन चिकित्सा सेवा मैगन डेविड एडोम के एक वरिष्ठ डॉक्टर इदान अवशालोम ने कहा, ‘हम मैदान पर पहुंचे और जलती हुई चीजें देखीं।

हताहत लोग जमीन पर पड़े थे, और दृश्य काफी भयावह था।इजरायली मीडिया ने कहा कि रॉकेट लेबनान से हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह द्वारा दागा गया, जबकि हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम को हुए हमले में शामिल होने से इनकार किया और कहा कि शिया समूह का ‘इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। हिजबुल्लाह के इनकार के बाद, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि ‘आईडीएफ के आकलन और हमारे पास उपलब्ध खुफिया जानकारी के बाद, मजदल शम्स पर रॉकेट फायर हिजबुल्लाह द्वारा किया गया था‘।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट, सेना प्रमुख र्हजी हलेवी और अन्य वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने हमले के बाद स्थिति का जायजा लिया। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जो फिलहाल अमेरिका के दौरे पर हैं, को घटना के विवरण से अवगत करा दिया गया है और वे वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ सुरक्षा परामर्श कर रहे हैं। बता दें कि इजरायल ने अपनी पहली बस्ती वेस्ट बैंक में नहीं, बल्कि गोलन हाइट्स में ही बनाई थी। इसने 1980 में औपचारिक रूप से गोलन हाइट्स पर कब्जा किया था, जिसके लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसकी निंदा की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें