Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel Syria Attack : इजराइली सेना ने सीरिया को बनाया निशाना… राष्ट्रपति भवन के पास किया हमला

May 2, 2025

Israel Syria Attack : इजराइली सेना ने सीरिया को बनाया निशाना… राष्ट्रपति भवन के पास किया हमला

Israel Syria Attack : इज़रायली वायु सेना ने शुक्रवार तड़के सीरियाई राष्ट्रपति भवन के पास हमला किया। इससे कुछ ही घंटे पहले, इजरायल ने सीरियाई अधिकारियों को दक्षिणी सीरिया में अल्पसंख्यक समुदाय के गांवों की ओर न बढ़ने की चेतावनी दी थी।

यह हमला राजधानी दमिश्क के निकट सीरियाई सरकार समर्थक बंदूकधारियों और ड्रूज़ अल्पसंख्यक संप्रदाय के लड़ाकों के बीच कई दिनों से चल रही झड़पों के बाद हुआ है। इन झड़पों में दर्जनों लोग मारे गए।

इज़रायली सेना ने एक बयान में कहा कि युद्धक विमानों ने दमिश्क में राष्ट्रपति हुसैन अल-शरा के आवास के पास हमला किया। इसमें कोई अतिरिक्त विवरण नहीं दिया गया।

सरकार समर्थक सीरियाई मीडिया संगठनों ने कहा कि यह हमला शहर के ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित राष्ट्रपति भवन, पीपुल्स पैलेस के पास हुआ। ड्रूज़ एक अल्पसंख्यक समूह है। दुनिया भर में लगभग दस लाख ड्रूज़ लोग हैं, जिनमें से आधे से अधिक सीरिया में रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें