Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजा शरणार्थियों के लिए शिविर बनाने में मिस्र के साथ कतर को लाने की कोशिश कर रहा इजरायल

October 15, 2023

गाजा शरणार्थियों के लिए शिविर बनाने में मिस्र के साथ कतर को लाने की कोशिश कर रहा इजरायल

तेल अवीव: इजरायल गाजा पट्टी के दस लाख से ज्यादा शरणार्थियों के लिए एक शिविर का वित्तपोषण करने के लिए कतर को मिस्र के साथ शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। यह जानकारी अमेरिकी खोजी पत्रकार सेमुर हर्श ने रविवार को सूत्रों के हवाले से दी।

हर्श ने सबस्टैक प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित अपने कॉलम में कहा कि उन्हें एक इजरायली सूत्र ने बताया है कि इजरायल कतर को मनाने की कोशिश कर रहा है, जो हमास का लंबे समय से वित्तीय समर्थक रहा था, कि वह सीमा पार इंतजार कर रहे लाखों शरणार्थियों के लिए एक टेंट सिटी के वित्तपोषण में मिस्र के साथ शामिल हो।

उन्होंने कहा कि इजरायली सरकार को विश्वास है कि मिस्र अमेरिकी सीनेटर रॉबर्ट मेनेंदेज के खिलाफ भ्रष्टाचार के हालिया आरोपों के कारण 10 लाख से ज्यादा शरणार्थियों को शरण देने के लिए सहमत होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें