Site icon Dainik Savera Times

इजरायल ने ब्रिटेन, फ्रांस से ईरान पर गंभीर प्रतिबंध लगाने का किया आग्रह

यरूशलेम: इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने ब्रिटेन और फ्रांस में अपने समकक्षों से बातचीत के बाद कहा कि यरूशलेम चाहता है कि उसके सहयोगी ब्रिटेन और फ्रांस ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर गंभीर प्रतिबंध लगाकर उसे कमजोर करने में मदद करें। श्री काट्ज ने कहा,“मैंने उनसे कहा- अब समय आ गया है कि आप ईरानी शासन को कमजोर करें,

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर को एक आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित करें और ईरानी मिसाइल परियोजना पर कठोर प्रतिबंध लगाएं। ईरान को इसकी कीमत चुकानी होगी।” इजरायली विदेश मंत्री ने ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड कैमरन और फ्रांस के विदेश मंत्री स्टीफन सेजॉर्न को इजरायल पर ईरानी ड्रोन तथा मिसाइल हमले को विफल करने में उनके देशों की सहायता तथा उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Exit mobile version