Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिजबुल्लाह के साथ युद्ध से बचना चाहता है इजरायल : Yoav Gallant

May 18, 2024

हिजबुल्लाह के साथ युद्ध से बचना चाहता है इजरायल : Yoav Gallant

यरुशलम : इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि उनका देश लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के साथ युद्ध से बचना चाहता है। लेबनान के साथ इजरायल की उत्तरी सीमा के पास सैनिकों के साथ बात करते हुए गैलेंट ने कहा कि इजरायल उत्तरी क्षेत्र के निवासियों को अपने घरों में सुरक्षित लौटाएगा और ऐसा करने के लिए हर अवसर की तलाश कर रहा है। हम जानते हैं कि युद्ध की कीमत सभी को चुकानी पड़ती है।

उन्होंने कहा, कि ‘युद्ध का एक लंबा दौर लेबनान और हिजबुल्लाह के लिए विनाशकारी होगा, लेकिन हमें इसकी कीमत चुकानी होगी और हम इससे बचना चाहेंगे।‘ गैलेंट ने कहा कि कुछ भी हो सकता है और हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। अगर हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि हमें कार्रवाई करने की आवश्यकता है, तो हम ऐसा केवल इसलिए करेंगे क्योंकि हमें अपने नागरिकों की रक्षा करनी है।

इससे पहले शुक्रवार को इजरायली सेना ने कहा था कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के वायु रक्षा बुनियादी ढांचे, लॉन्चरों और संरचनाओं पर हमला किया है। लेबनान की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली हमलों में समूह का एक स्थानीय नेता मारा गया। वहीं, हिजबुल्लाह के हमले शुक्रवार को भी जारी रहे, उत्तरी इजरायल में दर्जनों रॉकेट और ड्रोन लॉन्च किए गए।

हाल के दिनों में हिज्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच गोलीबारी तेज हो गई है। हिजबुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ नए प्रकार के रॉकेट तैनात किए हैं और अक्टूबर के बाद से इजरायली क्षेत्र में ड्रोन हमला किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें