Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल राफा में युद्ध कार्रवाई सहित हमास की पूर्ण हार तक लड़ेगा: नेतन्याहू

February 18, 2024

इजरायल राफा में युद्ध कार्रवाई सहित हमास की पूर्ण हार तक लड़ेगा: नेतन्याहू

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल फिलिस्तीनी आंदोलन हमास की पूरी हार तक गाजा पट्टी में लड़ाई जारी रखेगा।
श्री नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि इस अभियान में फिलिस्तीनी एन्क्लेव के दक्षिण में स्थित राफा में युद्ध कार्रवाई शामिल होगी।

उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कल, मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की। मैं विश्व नेताओं को दृढ़ता से बताता हूं कि इज़रायल राफा में युद्ध कार्रवाई सहित पूर्ण जीत के लिए लड़ेगा। जो लोग हमें राफा में काम करने से रोकना चाहते हैं, वे वास्तव में हमें युद्ध जीतने से रोकना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि राफ़ा में सैन्य अभियान नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाने के बाद ही शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें